Latest Update

अच्छी क्वालिटी का निर्माण होने पर ही भुगतान होगा नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के वार्ड संख्या–13 अंतर्गत केशव नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा संचालित विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित नगर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, मजबूती और टिकाऊपन से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सड़क की संरचनात्मक मजबूती, समतलीकरण, ढलान एवं जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, जिससे भविष्य में सड़क क्षतिग्रस्त न हों और क्षेत्रवासियों को दीर्घकालीन राहत मिल सके।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि केशव नगर क्षेत्र में सुदृढ़ सड़क व्यवस्था नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। वर्षों से चली आ रही सड़क संबंधी समस्याओं को स्थायी समाधान देने के उद्देश्य से यह निर्माण कार्य सुनियोजित तरीके से कराया जा रहा है। इन सड़कों के पूर्ण होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, बल्कि धूल, कीचड़, जलभराव जैसी समस्याओं से भी निजात मिलेगी तथा क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सौंदर्य में उल्लेखनीय सुधार होगा।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर समग्र विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को समान रूप से विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, स्थानीय निवासी, नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News