Latest Update

*अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर भाजपा जिला रुड़की की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न* *अटल जी के विचार और वीर साहिबजादों का बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : अजेय जी*

रुड़की। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करना तथा महान विभूतियों के जीवन मूल्यों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना रहा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय जी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, लोकतंत्र और सुशासन को समर्पित रहा है। अटल जी ने राजनीति को सेवा और संवेदना से जोड़ा तथा भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अतुलनीय साहस, त्याग और राष्ट्रधर्म की भावना का स्मरण कराता है। ऐसे महान आदर्शों को आत्मसात कर भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए।

 

इसके पश्चात जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से पार्टी अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं। वीर बाल दिवस के संदेश को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और विश्व पटल पर सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए त्याग से बड़ा कोई मार्ग नहीं होता। भाजपा कार्यकर्ताओं को इन्हीं आदर्शों पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।

विधायक करतार सिंह भड़ाना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अटल जी का जीवन सादगी, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अटल बिहारी वाजपेयी और वीर साहिबजादों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आदित्य चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, अजीत सिंह,ब्लॉक प्रमुख कविंदर चौधरी, रहे ,कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया, कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सौरभ गुप्ता, संजीव तोमर, भीम सिंह, सोनू धीमान,प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सतीश सैनी, तेजपाल मौर्य, नवनीत सिंह, सचिन झबरेडी,प्रतिभा चौहान,कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, आलोक गौतम,सुशील रावत, अनुज त्यागी,कदम सिंह,अंकित गौतम, गीता मलिक, मोर्चा अध्यक्ष में विभोर सेठी,नीलकमल शर्मा, आदित्य रोड, सुदेश चौधरी, नीटू सिंह, राहुल मुल्तानी,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी, अवनीश शर्मा, गुरजिंदर सैनी, मनोज मुंडलाना, भगत सिंह,वीरेंद्र सैनी, अभिषेक चंद्रा, प्रदीप पाल, मनोज नायक, पवन तोमर,सौरभ भूषण,धीर सिंह, अमित प्रजापति, विवेक चौधरी, वैद टेक वल्लभ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का समापन संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित में सतत कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

SAMARTH DD NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SAMARTH DD NEWS