Latest Update

बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) ज्योति प्रसाद गैरोला ने प्रेसवार्ता कर दी उत्तराखंड में विकास पूरक योजनाओं की जानकारी

रुड़की।भाजपा जिला रुड़की द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य मंत्री/उपाध्यक्ष-बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति,उत्तराखंड ज्योति प्रसाद गैरोला ने उत्तराखंड में चल रही विकासपूरक योजनाओं,उपलब्धियों और शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में लगभग बीस हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य गतिशील रूप से प्रगति पर हैं,जिनमें सड़क निर्माण,स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,शिक्षा, ग्रामीण विकास,पर्यटन,ऊर्जा और शहरी सुविधाओं का आधुनिकीकरण शामिल है।यह कार्य राज्य के समग्र विकास को गति दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।बताया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर एक ऐतिहासिक पहल की है।यह कदम सामाजिक न्याय,समानता और पारदर्शिता की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है,साथ ही राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की नीति को सख्ती से लागू कर रही है और जीरो टॉलरेंस के तहत सभी विभागों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नकल माफिया पर कड़े कानूनों के माध्यम से प्रभावी नियंत्रण किया गया है,जिससे भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आई है और युवाओं का विश्वास बढ़ा है।इसके अलावा,राज्य में निरंतर बढ़ रही पूंजी निवेश परियोजनाएँ आर्थिक विकास को नई गति दे रही हैं,जिससे रोजगार के अवसर भी तेजी से बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लाभ प्रदेश को हर स्तर पर मिल रहा है।प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष डॉ०मधु सिंह,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह व सागर गोयल,जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा,डॉ०सौरभ गुप्ता,संजीव तोमर, भीम सिंह,प्रवेश प्रिया,जिलामंत्री सतीश सैनी,प्रतिभा चौहान,कोषाध्यक्ष नितिन गोयल,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल,अवनीश शर्मा,बृज मोहन सैनी,गौरव कौशिक,सतीश कौशिक व कविश मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News