Latest Update

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसानों के बीच बैठकर चुसा गन्ना कहा-जल्द होगा गन्ना मूल्य घोषित,बकाया भुगतान भी शीघ्र कराया जाएगा

देहरादून। आज मुख्यमंत्री आवास (देहरादून) में जनपद हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों, किसान संगठनो,गन्ना समितियों के पदाधिकारियों एवं गन्ना किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गन्ना मूल्य उत्तर प्रदेश से बढाकर शीघ्र घोषित करने, किसानों के विद्युत बिलों का सरचार्ज माफ करने, इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों के बकाया पेमेंट का शीघ्र भुगतान कराने एंव किसानो से सम्बंधित अन्य विषयो विस्तार से वार्ता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठकर सभी विषयो को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरांत कहा कि सरकार पूरी तरह किसानों के हितों के प्रति गम्भीर है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का अपने आवास पर स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि किसानों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही गन्ना मूल्य घोषित किया जायेगा तथा अन्य विषयो का भी जल्द समाधान किया जायेगा।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान, विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह,संजय गुप्ता, राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिद्वार आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा रूडकी डॉक्टर मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त डा. जयपाल सिंह, श्यामवीर सैनी, सुनील सैनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान , चौधरी राजेंद्र सिंह,सुशील राठी,वीरेंद्र

सैनी, राणा नंदलाल,सुनील सैनी,चौधरी मानवेंद्र सिंह, विजय चौहान, अनिल चौधरी, अशोक चौधरी, प्रधान नितिन त्यागी,राजपाल सिंह,मांगेराम चौहान, उप प्रमुख उदय सिंह,विजयपाल व भारतीय किसान संघ, गन्ना समितियों के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एंव बड़ी संख्या गन्ना किसान शामिल रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News