Latest Update

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति, अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया

रुड़की। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति, अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने सर्व प्रथम राज्य के लिए शहीद हुए आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए उत्तराखंड आन्दोलन की घटनाओं को स्मरण करते हुए भावुक हो गए, खटीमा से लेकर श्रीयंत्र टापू के राज्य आंदोलनकारियों पर हुए अत्याचार के दोषियों को सजा न मिलने पर दुःख जताया। कमला बमोला केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ने कहा सरकार राज्य आंदोलनकारियों का अपमान कर रही है जो किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वयोवृद्ध वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी श्रीमती चन्द्रमा देवी रावत 95 वर्ष, श्रीमती बसन्ती देवी रावत 92वर्ष ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्तराखंड के दिवंगत वरिष्ठ आठ राज्य आंदोलनकारियों को मरणोपरांत राज्य आंदोलनकारी से सम्मानित किया गया। जिनमें स्व मनोहर सिंह नेगी,गोपाल दत्त गोदियाल,स्व बुद्धि राम ध्यानी,स्व खुशाल सिंह रावत,स्व कुंवर सिंह रावत,स्व पान सिंह खनका,स्व जीतराम घिल्डियाल,स्व दया राम बलूनी के परिजनों को सम्मान पत्र,शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के संरक्षक पूर्व सैनिक मोहनलाल गौड़ ने किया। कार्यक्रम में अशोक नगर, शिवाजी कालोनी, आदर्श शिवाजी कालोनी, अशोक नगर ट्यूबवैल क्षेत्र, भारत कालोनी, न्यू भारत कालोनी, कीर्ति नगर, गढ़वाल सभा रुड़की,राजविहार कालोनी, नन्दा कालोनी, ढ़डेरा गढ़ भूमि सांस्कृतिक समिति, देवभूमि मांगलिक समिति द्वारा गणेश बन्दना से लेकर ता छुमा, माधोसिंह भण्डारी की प्रस्तुति आदि गढ़वाली एवं कुमाऊनी संस्कृति की प्रस्तुतियां रही। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय महामंत्री प्रेम दत्त गोदियाल, एवं आ के अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति के उपाध्यक्ष जिवानन्द बुडाकोटी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता ने बढ़-चढ़कर सांस्कृतिक संध्या का आनन्द लिया और रात्रि देर तक सुभाष नगर से सोलानीपुरम अशोक नगर नन्दा कालोनी राज विहार कालोनी, शिवाजी कालोनी आदर्श शिवाजी कालोनी सभी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर नन्दन सिंह रावत, गिरधारी लाल शर्मा, योगम्बर सिंह रौथाण, राजेन्द्र सिंह रावत, गढ़वाल सभा सचिव टी आर शर्मा, जीआर जदली, शिवाजी कालोनी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, नन्दा ऐरी, की टीम, आदर्श शिवाजी कालोनी के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पंवार, ममता कुंवर, न्यू आदर्श शिवाजी नगर के अध्यक्ष रमेश चंद्र कुमाई, मीना कठायत, नन्दा कालोनी अध्यक्ष बचन सिंह नेगी, अशोक नगर ट्यूबवैल क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप रावत, म अ नीलम चौधरी, भारत कालोनी म अध्यक्षा सुलोचना रावत, न्यू भारत कालोनी अध्यक्षा श्रीमती बीना कण्डारी, कीर्ति नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, अध्यक्षा रेखा नेगी, राजविहार कालोनी अध्यक्ष इन्द्र पाल सिंह गुसाईं, विजय सिंह पंवार, सरोज थपलियाल, मंजू काला, बसन्ती मेहरा, आदि सैकड़ों राज्य आंदोलनकारी एवं हजारों की संख्या में जनता ने स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News