
रादौर, 4 नवंबर: सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी को कुरुक्षेत्र गीता जयंती का नियंत्रण दिया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि कुरूक्षेत्र गीता महोत्सव पूरे प्रदेश में विख्यात होता है। जिसमें पूरे देश की संस्कृति नजर आती है। महाभारत युद्ध की साक्षी रही कुरूक्षेत्र भूमि पर गीता जयंती समारोह में जाने का मौका वह जाने नहीं देंगे। वह गीता जयंती में कुरूक्षेत्र अवश्य पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के खातों में 2100 रुपये प्रति माह की पहली किस्त सीधे भेज दी है। योजना का उद्देश्य गरीब और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
रादौर- राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी को गीता जयंती निमंत्रण पत्र देते प्रधान संदीप सैनी व अन्य।




