पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रूड़की में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन

रुड़की। आज पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक – 1 रूड़की में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया | सर्वप्रथम प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट, उप प्राचार्या संगीता खोराना, मुख्य अध्यापिका नेहा चौबे सहित समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया| तदोपरांत प्राचार्य ने समस्त शिक्षकों को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलायी| इसके बाद सभी ने एकता दौड़ में प्रतिभाग कर देश की अखंडता को बनाये रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य चन्द्र शेखर बिष्ट ने लौह -पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला और कहा कि देश की एकजुटता को बनाये रखने में उनकी भूमिका अविस्मर्णीय है | राष्ट्रीय एकता दिवस देश में एकता, प्रेम, शांति और बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देता है। राष्ट्रीय एकता दिवस को मनाने से देश के लोगों के अंदर एक नई ताजगी और ताकत आती है जो उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया | राष्ट्रीय एकता दिवस पर विद्यालय में पोस्टर बनाने तथा नारा लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| साथ ही समाज में आपसी भाईचारा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा अपने शिक्षक मामचंद, अभिषेक तथा अंजलि यादव के दिशा निर्देशन में रैली भी निकली गयी। टी एच डी सी इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से आज विद्यालय में “ऊर्जा सरंक्षण” पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता 2025 का भी आयोजन किया गया, जिसमे कक्षा 5 के बच्चों ने भाग लिया और ऊर्जा सरंक्षण पर बहुत सुंदर सुंदर पेंटिंग बनायीं| इनमें से कुछ पेंटिंग्स को राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए भी भेजा जाएगा। 

   विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उप प्राचार्या संगीता खोराना ने कहा कि राष्ट्र की एकता का सबसे बड़ा बाधक है स्वार्थीपन, क्योंकि तब व्यक्ति सिर्फ अपने फायदे और नुकसान के बारे में सोचता है तथा उसे देश की परवाह नहीं होती है| इसलिए देश हित को सर्वोपरि मानकर हमें हर काम करना चाहिए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *