Skip to content
Home » गौवंश संरक्षण स्क्वाड ने पकड़े तस्कर, गौमांस बरामद

गौवंश संरक्षण स्क्वाड ने पकड़े तस्कर, गौमांस बरामद

भगवानपुर। गौवंश संरक्षण स्क्वाड और भगवानपुर पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए गौकशी की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान गौमांस की कांटछांट कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से गौमांस,अंग और उपकरण बरामद किए हैं। 

बीती रात उत्तराखंड गौवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र, हरिद्वार व भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि हलजौरा गांव से शाहमंसूर जाने वाले जंगल के बीच कुछ लोग गाय काट रहे हैं। सूचना पर तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना पुलिस टीम ने छापेमारी की तो जंगल में पेड़ों के नीचे 04 व्यक्ति सफेद प्रकाश की रोशनी में दिखाई दिये जिनमे से 03 काट छांट कर रहे थे व 01 रोशनी कर रहा था। 

पुलिस की दबिश देते ही चारों व्यक्ति विभिन्न दिशाओं में भाग पड़े जिनका पीछा कर पुलिस टीम ने 02 आरोपित को कुछ दूरी पर दबोच लिया जबकि जंगल, झाडियों, उबड़खाबड जमीन व अंधेरे का फायदा उठाकर 02 अन्य फरार हो गए। मौके से बरामद माल के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अब्दुर्रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र अख्तर निवासी ग्राम सिकरोडा एवं इकरार पुत्र साबिद निवासी गोकुलवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। थाना भगवानपुर पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान,कांस्टेबल संजय और अजय शामिल रहे। वहीं गौवंश संरक्षण स्क्वाड गढ़वाल परिक्षेत्र टीम में उप निरीक्षक शरद सिंह,कांस्टेबल बृजकिशोर,संजय,राजेन्द्र, दीवान सिंह, प्रवीण कुमार और महिला कांस्टेबल लखमीरी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *