रानीपुर पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन में सीज किया

रानीपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर क्षेत्र में अवैध खनन की छापेमारी करते हुये दौराने चैकिंग में एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक आजम पुत्र रहीश निवासी ग्राम दादूपुर थाना रानीपुर हरिद्वार को अवैध खनन ले जाते हुये पकडा गया।  

जिसमें अवैध मिट्टी/रेत भरी हुई थी मौके पर पुलिस टीम द्वारा उक्त टैक्ट्रर ट्राली को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम में सीज किया गया, एवं अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है ।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news