Latest Update

बुग्गावाला पुलिस ने बरामद किया 10 क्विंटल नकली मावा देहरादून राजधानी में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था मावा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा नकली खाद्य पदार्थो का कारोबार:एसएसपी

बुग्गावाला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आगामी त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत आम जनता की नसों मे जहर घोलने वाले नकली खाद्य पदार्थ (नकली मावा, नकली पनीर आदि) बनाने व बेचने वालो के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में थाना बुग्गावाला पुलिस ने मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर दिनांक 16.10.2025 को चौकी अमानतगढ मे बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनो की सघन चैकिग की गयी। चैकिंग के दौरान एक महिन्द्रा कार को चैक किया गया तो वाहन मे लगभग 10 कुन्तल नकली मावा प्लास्टिक के कट्टो मे भरा पाया गया । जिसकी कीमत लगभग 02 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन चालक आरिफ से पूछताछ की गयी तो बताया कि वह इस नकली मावे को मुजफ्फरनगर से देहरादून शहर मे बिक्री के लिए लेकर जा रहा था । मौके पर खाद्य विभाग की टीम को बुलाया गया माल की सैंपलिंग कर शेष माल को मौके पर नष्ट किया गया वाहन को मौके पर सीज कर चालक को आवश्यक कार्यवाही हेतु खाद्य विभाग की टीम के सुपुर्द किया गया । आरिफ पुत्र नईम उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाषनगर थाना मंडी जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News