Latest Update

अरविंद कश्यप तीसरी बार चुने गए कश्यप समाज के अध्यक्ष,राजीव कश्यप महासचिव और भूप सिंह बने कोषाध्यक्ष।

रुड़की,बुधवार को कश्यप समाज धर्मशाला समिति के चुनाव आयोजित किए गए। जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों को चुना गया।

अरविंद कश्यप लगातार तीसरी बार समाज के अध्यक्ष चुने गए।
पुरानी तहसील स्थित कश्यप धर्मशाला में चुनाव पर्यवेक्षक दयाचंद व सुरेंद्र सिंह तोमर की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया शुरू की। जिसमें सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार अरविंद कश्यप को अध्यक्ष,राजीव कश्यप को महासचिव और भूप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी ने तीनों के नामो की घोषणा करते हुए अगले पंद्रह दिनों में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों ने जो उनके ऊपर विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुने गए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर चौधरी महेंद्र सिंह, संरक्षक अशोक कुमार,सुशील कुमार,अंकित आर्य,दीपक कश्यप,महेश कश्यप,सागर कश्यप,पारस कश्यप,सुमित कश्यप,अरुण कश्यप,परवीन कश्यप,मनोज भारती, सुरेंद्र पाल,राकेश कश्यप सोनू कश्यप अनिल कश्यप आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news