आज *विशंभर साहब ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट रुड़की संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट* द्वारा हरेला पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में वृक्षारोपण का कार्य बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के *कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण* शर्मा जी ने कहा कि आज के पर्व के उपलक्ष में हमारे संस्थान ने वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के अंतर्गत संस्थान के साथ-साथ आसपास के इलाकों में जाकर भी वृक्षारोपण का कार्य किया है जिसमें सभी अध्यापक अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है
इस अवसर पर संस्थान के *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा* जी ने कहा कि आज हरेला पर्व के उपलक्ष में हम सबको यह समझना चाहिए कि पर्यावरण ही जीवन है यदि पर्यावरण ही नहीं होगा तो पृथ्वी पर जीवन ही संभव नहीं होगा इसलिए पर्यावरण को बचाने के लिए और बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने के लिए हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिएएवं मेरी और मेरे संस्थान की तरफ से पूरे भारतवासियों को हरेला पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं
इस अवसर पर प्राचार्य शाहजेब आलम ,संस्थान के डीन दिवाकर जैन ,सुधीर सैनी ,जितेंद्र कुमार, विपुल गुप्ता,शबनम ,डॉ पूनम कुमारी अंशु, सोनी ,आयुषीआदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
