वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने पौधारोपण किया

रुड़की। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी पीरपुरा के सौजन्य से क्रिकेट एकेडमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने वृक्ष रोपण कार्यक्रम मे भाग लिया और पूरे मनोयोग से सहयोग दिया। 

इस अवसर पर वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के निर्देशक अवतार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में वृक्ष लगाकर अपनी धरती को मजबूती प्रदान करने में योगदान दे, क्योंकि धरती पर जितने अधिक वृक्ष रहेंगे उतना पृथ्वी का वातावरण स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण की दिशा मे लगातार सकारात्मक सफलता मिलेगी। 

वृक्ष रोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं सहयोगियों ने सामूहिक रूप से शपथ लेकर अपनी संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वीर शौर्य क्रिकेट अकादमी के संरक्षक सुधांशु गोयल, अजय गोयल, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी, अमन वर्मा, ग्राउंडमन बहादुर यादव बहादुर यादव, विशाल चौधरी, गिरीश रतूड़ी, हिमांशु, सोनी, गौरव एवं उमेश कुमार, अब्दुल रहमान एवं आलोक द्विवेदी आदि पर्यावरण प्रेमियों ने अपना सहयोग दिया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news