Latest Update

पटाखा फैक्ट्री में आग लगी, एक की मौत, कई घायल पांच मवेशी भी आपकी चपेट में आकर मर गए

बहादराबाद। थाना बहादराबाद क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा गांव में बुधवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बुधवार की सुबह को थाना बहादराबाद क्षेत्र के मूलदासपुर माजरा गांव में स्थित पत्थर का फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।आग लगने की सूचना जब तक पुलिस को दी जाती उससे पहले ही फैक्ट्री में जोरदार धमाका शुरू हो गया । इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाना चाहा। आसपास बांधे गए पशुओं को खोला गया। लेकिन कई पशु फिर भी आग की चपेट में आ गए। फैक्ट्री के कर्मचारी वहीं पर फंस गए । जिनमें से अधिकतर को तो जैसे तैसे कर बाहर निकाल लिया गया। एक अंदर ही रह गया। जिसे बाद में गंभीर हालत में निकाला गया । सभी को भूमानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है । इनमें से एक की मौत हो गई है। 

फैक्ट्री के धमाके से दो मंजिला फैक्ट्री देखते ही देखते मलबे में तब्दील हो गई। धमाके के बाद क्षेत्र में अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग की गाड़ियां और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक हादसे में गंभीर रूप से घायल पचास वर्षीय दीपचंद पुत्र अतर सिंह निवासी मूलदासपुर माजरा, बहादराबाद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना पर बहादराबाद, मायापुर, सिडकुल समेत अन्य जगहों से फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल, घायलों का भूमानंद हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। इसके अलावा एक बछड़ा समेत 5 गायें भी आग की चपेट में आने से मर गए हैं। बाद में तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है।

पुलिस ने बताया है कि एक अन्य व्यक्ति रोनी पुत्र जगपाल उम्र 22 वर्ष, निवासी मूलदासपुर माजरा भी घायल हुआ, जिसे तत्काल राजकीय अस्पताल रुड़की भिजवाया गया। इसके अतिरिक्त, हादसे के दौरान फैक्ट्री की दीवार गिरने के कारण 6 गौवंश की मृत्यु हो गई, जिनका मौके पर पशु चिकित्साधिकारी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का वैध लाइसेंस दिनांक 30 मार्च 2025 को समाप्त हो चुका था, जिसके बाद बिना नवीनीकरण और मानकों के उल्लंघन करते हुए इसका संचालन किया जा रहा था।

घटना के सम्बन्ध में फैक्ट्री स्वामी श्रीमती निशा सैनी पत्नी संजय कुमार सैनी एवं संजय कुमार सैनी पुत्र स्व. प्रेमचंद सैनी निवासी ग्राम मूलदासपुर माजरा, थाना बहादराबाद के विरुद्ध धारा 106, 125, 125(ए), 125(बी) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news