Latest Update

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार के नेतृत्व में नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से शिष्टाचार भेंट की।

और पुष्प गुच्छ एवं बधाई पत्र देने के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति की ओर से “स्वतंत्रता सेनानी परिवार इतिहास के झरोखे से” स्मारिका भेंट की। संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु ने हरिद्वार जिले में स्थित अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क निकट जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ कोतवाली के सामने हरिद्वार, वटवृक्ष सुनहरा रुड़की, राजा विजय सिंह स्मारक कुंजा बहादुरपुर के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी, तो वहीं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में पूरे देश के “हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम” अभियान के बारे में बताया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेनानी परिवारों के सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, मार्गदर्शक मंडल सदस्य वीरेन्द्र कुमार गहलोत, संयुक्त सचिव अनुराग सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष आदित्य गहलौत, भोपाल सिंह तथा अशोक सिंह शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news