Latest Update

स्पर्श गंगा द्वारा आयोजित निःशुल्क बारह दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का धूमधाम से हुआ समापन 

हरिद्वार। स्पर्श गंगा समन्वयक रीता चमोली और संयोजक मनु रावत के सानिध्य में 28 जून से चलने वाले बारह दिवसीय निःशुल्क व्यक्तित्व विकास शिविर का धूमधाम से समापन किया गया।

संदीप सैनी, अश्वनी शर्मा , पार्षद लक्की वालिया,आशीष रावत,प्रिया रावत,मीनाक्षी चमोली,मीनू शर्मा, डा चित्रा शर्मा शिवा रावत के सहयोग से समापन कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कार, जूस,और खाने और शिक्षा की सामग्री बांटी गई। रीता चमोली ने बताया कि दस दिवसीय कैंप में बच्चों को आर्ट एंड क्राफ्ट, कथक नृत्य, गायन, सूर्य नमस्कार, एवं आचरण और व्यवहार जैसी बहुमुखी शिक्षा दी गई। कनक आत्रे और रिद्धिश्री राजवंश के द्वारा 50 बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की गई । मनु रावत ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक विकास के साथ उनमें संस्कार एवं आत्मविश्वास का संचार करना रहा है। सभी बच्चों ने पूरे उत्साह और लगन से कैंप में भाग लिया। मुख्य अतिथि आशीष रावत,प्रिया रावत रीमा गुप्ता ,प्रवेश गुप्ता ,रेणु शर्मा,रजनी वर्मा,बिमला ढोड़ियाल,शर्मिला बगवाड़ी ने कनक आत्रे और रिद्दिश्री राजवंश को सम्मानचिह्न देकर सभी बच्चोंको सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news