Skip to content

आज *बिशम्बर सहाय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट* रुड़की द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिस अवसर पर संस्थान के द्वारा वृक्षारोपण का कार्य बहुत जोर शोर के साथ किया गया

इस अवसर पर संस्थान के *सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा* जी ने कहा कि हमारा संस्थान हर वर्ष पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्थान की चार दिवारी के अंदर एवं आसपास के गांव में जाकर वृक्षारोपण का कार्य करता है

इस अवसर पर संस्थान के *कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा* जी ने कहा कि आज के दिन हमारा संस्थान हर वर्ष100 से अधिक पेड़ लगाता है जिसके माध्यम से हमारा संस्थान समाज को यह संदेश देता है कि पर्यावरण बचाओ देश बचाओ

अवसर पर संस्थान के *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण* जी ने कहा कि पर्यावरण दिवस तो वर्ष में केवल एक बार आता है लेकिन हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि हम सब वर्ष भर जितने अधिक हो सके पेड़ लगाए एवं पर्यावरण को बचाएं इसी कड़ी में हमारे संस्थान ने आज आसपास के गांव में जाकर बहुत अधिक संख्या में पेड़ लगाए हैं

इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्री शाहजेब आलम डीन ऑफ फैकेल्टी श्री दिवाकर जैन डॉ पूनम,सुधीर सैनी,जितेंद्र कुमार, प्रवीण , सुनील चौहान, डॉक्टर सागर ,डॉ विपुल गुप्ता, कुमारी मानसी शर्मा ,शबनम आदि अध्यापक अध्यापिकाए उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *