Skip to content
Home » हरिद्वार की टीम प्रथम , देहरादून की टीम द्वितीय व उद्यम सिंह नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही

हरिद्वार की टीम प्रथम , देहरादून की टीम द्वितीय व उद्यम सिंह नगर की टीम तृतीय स्थान पर रही

रूड़की। आज उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन द्वारा जूनियर स्टेट चैंपियनशिप 2025- 2026 का आयोजन सोलानी रग्बी ग्राउंड रुड़की में किया गया। जिसमें से प्रथम आने वाली टीम बॉयज में हरिद्वार प्रथम , द्वितीय देहरादून, तृतीय उद्यम सिंह नगर रही व गर्ल्स में भी हरिद्वार में प्रथम स्थान द्वितीय देहरादून तृतीय चमोली स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति,प्रथम महिला महापौर रुड़की अनीता ललित अग्रवाल,,मेयर प्रतिनिधि ललित अग्रवाल,विवेक कंबोज,डॉक्टर सोमदत्त सैनी द्वारा सभी खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत सैनी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष आयुष सैनी, महासचिव पुलकित तोमर, आकाश सिंह, प्रियंका सैनी, डॉक्टर ऋषिपाल सैनी, विश्वराज सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *