Skip to content
Home » रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन कैंसर रोग से थे पीड़ित, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में चल रहा था उपचार निधन की खबर सुन पुलिस कर्मियों में शोक की लहर, कप्तान डोबाल ने जताया शोक चकराता देहरादून निवासी स्व0 स्वराज सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर हुए थे भर्ती यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट विकासनगर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रानीपुर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन कैंसर रोग से थे पीड़ित, हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में चल रहा था उपचार निधन की खबर सुन पुलिस कर्मियों में शोक की लहर, कप्तान डोबाल ने जताया शोक चकराता देहरादून निवासी स्व0 स्वराज सिंह नेगी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर हुए थे भर्ती यमुना नदी किनारे हरिपुर घाट विकासनगर में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हरिद्वार। हिमालयन हॉस्पिटल जॉलिग्रांट में उपचार के दौरान कोतवाली रानीपुर में तैनात हेड कांस्टेबल स्वराज सिंह नेगी पुत्र स्व0 श्री श्याम सिंह नेगी निवासी घण्ता थाना चकराता जनपद देहरादून का कर्क रोग के कारण कल देहांत हो गया। आज 31 मई को जनपद देहरादून विकासनगर में यमुना किनारे स्थित हरिपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान से साथ स्व0 स्वराज सिंह नेगी को अन्तिम विदाई दी गई। इस दौरान उनके परिजनों के साथ-साथ साथी पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई।

वर्ष 2001 में बतौर आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए स्व0 स्वराज सिंह नेगी की मृत्यु की खबर मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने शोक व्यक्ति किया। अपने मिलनसार व्यवहार के लिए अपने साथियों के बीच विशिष्ट स्थान रखने वाले स्व0 स्वराज सदैव याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *