Latest Update

चावमंड़ी में हुए जानलेवा हमले में 01 और पच्चीस हजार का ईनामी दबोचा 25 हजार के ईनामी साहिल और आदित्य को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस बाइक सवार पुनीत और अमित पर हथियारों से किया था जानलेवा हमला पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित को जान से मारने की नियत से किया था हमला

रुड़की। पुलिस टीम ने चावमंडी में पिछले दिनों हुआ जानलेवा हमले के मामले में फरार 25000 के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया है कि 13 मई को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रातर्गत मुकदमा वादी अमरीक सिंह की तहरीर बाबत अभियुक्तगणों द्वारा लाठी, डंडो तथा धारदार हथियारों से लैस होकर वादी के बेटे पुनीत व पुनीत के दोस्त अमित के साथ गाली गलौज करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 191/25 धारा 115( 2)/352/ 351(3)/109(1)118(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए दिए गए निर्देशों पर काम करते हुए पुलिस टीम ने दिनांक 26.05.2025 को प्रकरण में संलिप्त 25-25 हजार के ईनामी साहिल व आदित्य सैनी को दबोचकर उन्हे कोर्ट के आदेश पर कारागार में दाखिल किया गया था। अन्य वांछित की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश का सिलसिला जारी रखते हुए मुखबिर खास की सटीक सूचना पर वांछित आरोपी जितेंद्र सैनी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े आरोपी जितेंद्र सैनी पुत्र स्वर्गीय बलराम सैनी निवासी चाव मंडी कोतवाली गंग नहर का चालान कर दिया गया है।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News