Latest Update

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

रूड़की। आज जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की के कैंप कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। 

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने कहा कि नेहरू न केवल एक व्यक्ति थे बल्कि वह एक विचार थे। एक बेहद शिक्षित और अमीर परिवार में पैदा होने के बाद भी उन्होंने देश के गरीब और पीड़ित का दर्द समझा तथा अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।

विकास त्यागी प्रदेश महामंत्री ने कहा कि जब भारत आजाद हुआ और देश में सुई भी नहीं बनती थी। ऐसे समय में नेहरू ने देश को आधुनिक भारत बनाने में अपना सर्वस्व लगा दिया। 

पूर्व प्रशासक हाजी सलीम खान ने कहा कि नेहरू सच्चे राष्ट्रभक्त थे। जिन्होंने देश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि देश पंडित नेहरू के त्याग और बलिदान को कभी भुला नहीं सकेगा। नेहरू ने ना केवल देश को आजाद करने में अहम भूमिका निभाई बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में नेहरू को सदैव याद किया जाएगा। उनके प्रयास, से देश में बड़े-बड़े प्रतिष्ठान बने। शिक्षा,स्वास्थ्य, कृषि रिसर्च, व्यापार एवं सभी क्षेत्रों में उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किए। जिनके कारण आज भारत दुनिया की शक्तिशाली ताकत बनने के करीब है। आज हमें नेहरू की तरह देश के जो लोग गरीब है पिछड़े हैं और जिन्हें हमारी आवश्यकता है । छात्र युवा महिलाएं उनके किसी भी दुख दर्द में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का फर्ज है कि आगे जाकर उनकी मदद करें और समाज को मजबूत बनाने का काम करें। पंडित नेहरू ने अपनी समस्त संपत्ति को देश के लिए समर्पित कर दिया एवं सारी संपत्ति देश को दान कर दी ऐसे महान व्यक्ति को हम सभी देशवासी नमन करते हैं। अपने विचार रखते हुए मास्टर रामकृष्ण धीमान ने समस्त कांग्रेस जनों का आभार् किया एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामकिशन धीमान जी ने एवं संचालन एनएसयूआई जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी ने किया। इस अवसर पर मुल्किराज सैनी, मदनपाल भड़ाना, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद रिजवान अहमद, अजय चौधरी ,विजयपाल सिंह ,तबरेज आलम ,अरविंद प्रधान, सुधीर चौधरी ,मोहित त्यागी ,नीरज सैनी, विशाल सहगल,नितिन सैनी ,डॉक्टर हरविंदर सिंह ,अभय सिंह सैनी, मिंटू जायसवाल ,बेनी प्रसाद सैनी, जाकिर हुसैन, सुभाष कश्यप, मनोज गिरी ,अमर सिंह ठाकुर ,नवीन जैन ,परवेज आलम ,दीपक वर्मा , गुलसनवर,सुशील कश्यप जिला अध्यक्ष सेवादल, राव गफ्फार राणा, विक्रांत पुंडीर, उम्मीद गाजी ,मकसूद हसन, कुर्बान मास्टर, संजीव राणा, डॉक्टर नरेंद्र रोड, मुनफेतअली, सुभाष चौधरी ,नंदलाल ,सुभाष पहलवान,मोहसिन अली गौड़ मकसूद हसन आदि मौजूद रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News