Latest Update

अहिल्या बाई होलकर का सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अमूल्य योगदान 

रुड़की। आज नगर निगम सभागार, रुड़की में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। 

राज्यमंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि देवी अहिल्या बाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं, बल्कि उन्होंने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका जीवन आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

नीरू देवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अहिल्या बाई होलकर ने स्त्री नेतृत्व को जिस ऊँचाई पर पहुँचाया, वह इतिहास में अद्वितीय है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान और समाज के समग्र विकास के लिए जो कार्य किए, वह आज भी अनुकरणीय हैं।

भावना त्यागी ने देवी अहिल्या के नारी सशक्तिकरण की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं हमेशा से शक्ति स्वरूपा रही हैं, और देवी अहिल्या इसका जीवंत उदाहरण हैं। उनके जीवन से हमें नारी नेतृत्व, सेवा और न्याय की शिक्षा मिलती है।

जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य न केवल वर्तमान में सेवा कार्य करना है, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और महान विभूतियों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी है। रुड़की नगर निगम मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी दान सिंह रावत,ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी,शोभाराम प्रजापति, राजेंद्र पाल, भूषण पाल,सुशील त्यागी, देवी सिंह राणा, जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रवीन संधू,सोनू धीमान, सौरभ गुप्ता,भीम सिंह, सतीश सैनी,सागर गोयल, नितिन गोयल, मुदप त्यागी, प्रदीप पाल,सावित्री मंगला, गीता कार्की, पंकज नंदा,सुशील रावत, नितिन गोयल,विकास प्रजापति, राजबाला सैनी,धीर सिंह, बी एल अग्रवाल, आदेश सैनी,सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, बृज मोहन सैनी,अनीस गॉड,प्रतिभा चौहान, आलोक गौतम,मनोज मुंडलाना,पार्षद नवनीत शर्मा, अनुराग त्यागी, दिनेश कौशिक, सुभाष सरीन, राम गोपाल शर्मा, संजय त्यागी, सुनील राज साहनी, मनोज नायक,रोमा सैनी,रश्मि चौधरी, मोहित राष्ट्रवादी, सुंदर लाल प्रजापति, विकास पाल अनेक गणमान्य नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे। संगोष्ठी का संचालन सोनू धीमान और सागर गोयल द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया और अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News