Latest Update

नशा उन्मूलन, ट्रैफिक व स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई

रुड़की। आज 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के 400 एनसीसी कैडेटस द्वारा द नेशनल हेल्पिंग हैंड (अशासकीय संस्था) के साथ मिलकर नशा उन्मूलन, ट्रैफिक जागरूकता व स्वच्छता को लेकर एक बड़ी रैली का आयोजन टैंक चौक, गणेशपुर पुल, गोल चौराहा, रेलवे स्टेशन, मालवीय चौक होते हुए गणेशपुर पुल पर संपन्न किया गया । इस महा रैली में रुड़की के कई विद्यालयों के सीनियर व जूनियर एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन दी हेल्पिंग और संस्था के अध्यक्ष नौशाद हाशमी द्वारा किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेंद्र नाथ द्वारा एनसीसी कैडेट्स को जीवन में ट्रैफिक नियमों का पालन व हेलमेट लगाने से होने वाले फायदे के बारे में बताया गया । इसके उपरांत एस पी (देहात) हरिद्वार शेखर चंद सुयाल द्वारा एनसीसी कैडेट्स को जीवन के महत्व के बारे में समझाया गया व एनसीसी कैडेट्स को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई । कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति ले कर्नल अमन कुमार सिंह, कार्यवाहक कमान अधिकारी 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की की रही जिनके द्वारा आम-जनमानस को हेलमेट वितरित किए गए व हेलमेट लगाने से बचने वाले जीवन को बहुमूल्य बताया गया । कमान अधिकारी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को हमेशा हेलमेट लगाकर की ही दुपहिया वाहन पर चलने हेतु प्रेरित किया गया । आज कार्यक्रम संयोजक सेकंड ऑफिसर कमल मिश्रा व नोडल ऑफिसर नीरज नौटियाल द्वारा एनसीसी कैडेट को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई व रैली का संचालन भी किया । इस जागरूकता रैली को महत्वपूर्ण बनाने में बटालियन के प्रशिक्षण अधीक्षक रवि कपूर का विशेष योगदान रहा । आज कार्यक्रम के दौरान एनसीसी विभाग से सूबेदार राजेश, हवलदार विनोद, हवलदार पूरन सिंह नेगी, हवलदार संदीप प्रजापति के साथ-साथ दी हेल्पिंग हैंड संस्था से रियासत अली, इनाम, सरफराज, अंकित, अखलाक, सुशील, निशात फातिमा, कुर्बान, नईम आदि उपस्थित रहे ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News