
रादौर,20 मई: विशाल सैनी समिति की ओर से महाराजा भागीरथ जयंती पर सहारनपुर, यूपी में आयोजित कार्यक्रम में सैनी समाज रादौर के प्रधान संदीप सैनी को समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर लगातार दूसरी बार पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के प्रदेश अध्यक्ष पदम सैनी ने रादौर से आए संदीप सैनी व अन्य लोगों का फुलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रधान संदीप सैनी ने कहा कि समाज के लोगों ने उनका बहुत मान सम्मान किया है। जिससे उनको समाजसेवा करने के लिए प्रेरणा मिलती रहती है। सभी को हर जरूरतमंद की सहायता अपनी परिस्थिति के अनुसार करनी चाहिए। उन्होंने एक कथा का स्मरण करते हुए कहा कि यदि किसी के मन में समाजसेवा करने का सच्चा संकल्प हो तो वह जरूरी नहीं है कि धन से ही सहायता कर सके। बल्कि वह अपना कीमती समय ेदेकर व अन्य उपायों से समाज सेवा कर सकता है। काफी समय पहले एक राजा ने दान करने की घोषणा की। उस सभा में एक योगी ऋषि भी पहुंचा। वह लाइन में खड़ा हो गया। जब भी उसका नंबर आता तो वह बिना कुछ दान लिये लाइन के अंतिम स्थान पर खड़ा हो जाता। सभी ने उसको आश्चर्य से देखा। तब राजा ने योगी ऋषि से पुछा कि आप दान लेने की बजाय अंतिम स्थान पर ही खड़े क्यों हो जाते हो। तब योगी ऋषि ने बताया कि आपके पास धन, वैभव होने के कारण आप समाज के जरूरतमंद की सहायता धन से कर रहे हो, मेरे पास धन नहीं है, इसलिए मैं समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता अपनी बारी देकर कर रहा हूंॅ। सभी में समाज कल्याण का जज्बा होना चाहिए। मार्ग चाहे जो भी हो। इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह, सरपंच अमन सैनी, डॉ. कर्ण सिंह, आशीष सैनी, मोहित, नमन सैनी, अभिषेक सैनी, नरेंद्र सैनी, सतीश सैनी मंडल महामंत्री भाजपा, पदम सैनी, अन्य मौजूद रहे।
रादौर – सैनी समाज के प्रधान संदीप सैनी को सम्मानित करते आयोजक।






