Latest Update

आज दिनांक 20.05.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रादौर में डॉ0 विजय परमार प्रवर चिकित्सा अधिकारी व डॉ0 पल्लवी मार्या (दंतक सर्जन एवं RKSK नोडल ऑफिसर) की अध्यक्षता में RKSK के तहत् पीयर एजुकेटर गैर वितीय प्रोत्साहन वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 20.05.2025 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रादौर में डॉ0 विजय परमार प्रवर चिकित्सा अधिकारी व डॉ0 पल्लवी मार्या (दंतक सर्जन एवं RKSK नोडल ऑफिसर) की अध्यक्षता में RKSK के तहत् पीयर एजुकेटर गैर वितीय प्रोत्साहन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डॉ0 विजय के द्वारा RKSK Program के सभी मुख्य बिन्दुओं पोषण, यौन व प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, नषावृति, लिंग आधारित हिंसा, गैर संचारित रोग पर विस्तार से सभी को बताया गया ताकि पीयर एजुकेटर अपनी उम्र के बच्चों के साथ ये मुदृदें सांझा कर सकें। डॉ0 विजय ने पीयर एजुकेटर को बताया कि यह कार्यक्रम 2014 से सरकार द्वारा चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य 10 से 19 साल के बच्चों को जिंदगी में आने वाली बदलावों के बारे में अवगत कराना है, ताकि बच्चे गल्त संगत में न पड़े और एक अच्छी जिंदगी चुनकर अपने गांव व समाज की तरक्की में योगदान दें। डॉ0 विजय ने लिंग आधारित हिंसा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आजकल सोशल मीडिया का बुरा प्रभाव पड़ रहा है। जिसे देखकर बच्चे तेज बाईक चलाना , रीलस बनाना, इंटरनेट का गल्त प्रयोग करना जिसमें गैर प्रमाणित संदेश को आगे भेज देना जिससे बच्चों पर गल्त प्रभाव पड़ रहा है क्योंकि ये बच्चे आने वाले कल का भविष्य है इसलिए ये किसी प्रकार की गल्त संगत में न पड़े। प्रत्येक गांव से चार पीयर एजुकेटर बनते हैं और एजूकेटर्स अपने गांवों के बच्चों की मीटिंग लेते है क्योंकि ये अपनी समस्याएं अपनी हमउम्र बच्चों के साथ ही सांझाा करते हैं, उनकी समस्याओं को सुनकर वे ANM के पास भेज देते है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। ।ANM समस्याओं को देखकर उनके समाधान के लिए बच्चों को RKSK Counsellor या फिर डॅाक्टर के पास भेजती हैं। अंत में सभी बच्चों को Laptop Bags देकर उनको प्रोत्साहित किया गया ताकि वो अच्छे से अपना कार्य करते रहे। इस मौके पर श्री अंकित RKSK कांउसलर उपस्थित थे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News