
कलियर। कलियर विधानसभा के मगरूमपुर गोविंदपुर गांव में श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क का उदघाटन विधायक हाजी फुरकान अहमद ने फीता काटकर किया।इस सड़क के बनने से गोविंदपुर गांव के लोगो को श्मशान घाट तक आने जाने में आसानी होगी।
रविवार को पिरान कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने विधानसभा के मगरूमपुर गोविंदपुर गांव में श्मशान घाट की जाने वाली ओर आंतरिक सडको को उद्घाटन किया।यह सड़क राज्य योजना से बनाई जायगी।इस दौरान विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि राज्य योजना से इंटरलॉकिंग टाइल से बनने वाली करीब 70 लाख की आंतरिक सडको का उद्घाटन किया गया हैं।उन्होंने कहा कि श्मशान घाट की ओर जाने वाली सड़क कच्ची होने के कारण काफी परेशानी उठनी पड़ रही थी।जिसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया हैं।

उन्होंने बताया कि उनका प्रयास है कि सड़क, पानी, बिजली समेत तमाम मूलभूत सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलता रहे।प्रत्येक वर्ग को विकसित करना ही उनकी प्राथमिकता है।सभी जर्जर मार्गों को दुरस्त कराया जा रहा हैं और जो बजे रह गए हैं, उन पर भी काम चल रहा है।उनको भी जल्द कराया जायगा।इस दौरान प्रधान तेलूराम, इकबाल, देशराज, राणा,भोपाल,इंद्र,श्याम सिंह, लटटू, राजकुमार, प्रदीप,बिरम,तेजपाल, मुकेश,मनेश ,विजयपाल ,आशु, रीनू, अंकुर, प्रियांशु,कुलदीप,बिट्टू, बचन आदि उपस्थित रहे।






