Latest Update

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार साक्षात्कार परीक्षा के दौरान बंद कमरे में छात्राओं से छेड़छाड़ का लगा आरोप

रुड़की। कोतवाली गंगनहर स्थित केएलडीएवी डिग्री कॉलेज के बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा द्वारा अपनी क़रीब एक दर्जन सहयोगी छात्राओं तथा केएलडीएवी डिग्री कॉलेज कॉलेज के शिक्षकों के साथ कोतवाली गंगनहर पर उपस्थित आकर सूचना दी की चुड़ियाला डिग्री कॉलेज के एसोसियेट प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी पुत्र स्वर्गीयअब्दुल अजीज निवासी ग्राम पुडकावाला कुआं थाना डोईवाला जिला देहरादून द्वारा वादिनी तथा उसकी सहयोगी छात्राओं (हिंदू तथा मुस्लिम) के साथ फिजिक्स के मौखिक साक्षात्कार परीक्षा में बंद कमरे में उन्हें बुलाकर परीक्षा के नाम पर शारीरिक स्पर्श कर छेड़छाड़ की गई है उक्त घटना के दृष्टिगत तत्काल कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0 196/ 2025 धारा 75(2) BNS में पंजीकृत किया गया। आरोपी प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी उपरोक्त से पूछताछ कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने के बाद अब्दुल अलीम अंसारी पुत्र स्वर्गीय श्री अब्दुल अजीज निवासी ग्राम पुडकावाला कुआं थाना डोईवाला जिला देहरादून का चालान कर दिया गया है। वही इस प्रकरण को लेकर गंगनहर कोतवाली में देर रात तक गहमागहमी रही। बड़ी संख्या में अभिभावक भी गंगनहर कोतवाली पहुंचे और कुछ नेताओं ने भी इस प्रकरणको लेकर पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने कल ही स्पष्ट कर दिया था कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News