
रूड़की। पुलिस ने गाड़ी में तोड़फोड़ व गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया है कि 112 के माध्यम से कोतवाली रूडकी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक द्वारा गाडी में तोड़फोड़ कर जान से मारने की नियत से फायर किया है।

सूचना पर रूडकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी गयी औऱ कोतवाली रूडकी पर वादी गुफरान पुत्र मन्सूर निवासी ग्राम रणसुरा थाना लक्सर जनपद हरिद्वार की तहरीर पर अरशद उर्फ दुल्ला पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम जबरदस्तपुर कोतवाली रूड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्टकर्ता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया है कि आरोपी ने उसके ऊपर बन्दूक से फायर किया व वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सीओ रूड़की के नेतृत्व में टीमें गठित कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए
आरोपी अरशद उर्फ दुल्ला पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम जौरासी रूडकी थाना कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार को खटका बाईपास से जौरासी जाने वाले रास्ते के पास गन्ने का खेत से दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त अवैध देशी तंमचा, 03 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी का दिन के समय रणसुरा गांव में विवाद हो गया था जिसका बदला लेने की फिराक में आरोपी ने रणसुरा गांव की ओर से आने वाली कार पर हमला कर दिय
अरशद उर्फ दुल्ला पुत्र मुबारिक निवासी ग्राम जौरासी रूडकी थाना कोतवाली रुड़की का चालान कर दिया गया है।








