स्कूटी चोर आए गिरफ्त में, चोरी स्कूटी के साथ 02 को दबोचा

हरिद्वार। 11 मई को उमेश चन्द्र जोशी निवासी जगदीशपुर कनखल ने तहरीर दी थी की उनकी स्कूटी एक्टिवा जिसे भारामल का घेर अपर रोड निकट राणा भवन हरिद्वार के पास खडा किया गया था, को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गय। शिकायत पर कोतवाली हरिद्वार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। 

माल बरामदगी व आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने आसपास व सम्भावित स्थानो पर सबूत जुटाते हुए आज 02 आरोपित को चोरी हुयी एक्टिवा के साथ धरा गया। अभियोग में धारा- 317(2) 3(5) BNS की बढोत्तरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।                                              

विवरण आरोपित 1-माईकल एण्ड रूस पुत्र डैनी निवासी राजपुर रोड गली नंबर 4 कैनाल रोड़ थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 22 

2-कुलदीप सिंह पुत्र टीकम सिंह निवासी राजपुर रोड सिटी मॉल के पास कैनाल रोड़ वारी गाड़ी बस्ती गली नंबर 05 थाना राजपुर जनपद देहरादून उर्म 24 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *