डीपीएस रूड़की के विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण कराया गया

रुड़की। शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, रूड़की के कक्षा ग्यारह व बारह के जीव-विज्ञान के 70 विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से ’पायोनियर पैट’ कंपनी का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को जैव प्रौद्योगिकी और प्रयोगशाला तकनीेकों की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित करवाना था।

विद्यार्थियों ने कंपनी की अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, रिसर्च विंग और उत्पादन इकाई का अवलोकन किया। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्पादों की निर्माण प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय की विज्ञान विषय की अध्यापिका श्रीमती संजना पाठक एवं श्री कुलदीप सैनी के नेतृत्व में यह शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को बेहद रोचक, ज्ञानवर्धक एवं सीखने का एक अनोखा अवसर बताया। विद्यालय प्रधानाचार्या ने बताया कि विद्यार्थियों के सैद्धान्तिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने में शैक्षणिक भ्रमण अत्यंत सहायक होते हैं।

विद्यालय निदेशक प्रदीप बत्रा, राम अग्रवाल, अर्जुन बत्रा, ध्रुव अग्रवाल, सिद्धार्थ बत्रा एवं कार्तिक अग्रवाल ने विद्यार्थियों के सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में शैक्षणिक भ्रमण की मुख्य भूमिका बताते हुए कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ विद्यालय व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के अवसर भी छात्रों को समय-समय पर उपलब्ध करवाता रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *