शिक्षण में उत्कृष्टता* एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन रुड़‌की ।। मई। 

उच्च जीवन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 32 सिविल लाइन्स, स्थित देवाश्रम परिसर में “शिक्षण में उत्कृष्टता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन दिनांक 10 मई को किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न प्रायः २० स्थानीय विभिन्न विद्यालयें से पधारे अनेक प्राचार्य एवं शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रो० कमलेश चन्द्रा ने सभी प्रतिभागियों का परिचय कराया। 

अखिलेश वर्मा ने उच्च जीवन प्रशिक्षण संस्थान के उद्देश्य एवं कार्यकलापों पर प्रकाश डाला। तदुपरान्त प्रो० नवनीत अरोड़ा ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षक का सबसे बड़ा योगदान केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि एक सद्चरित्र नागरिक और जिम्मेवार इंसान गढ़‌ना होता है। 

इस कार्यशाला में विद्यार्थियों में ईमानदारी, सहानुभूति, कर्तव्यनिष्ठा और आत्म-संयंत्र जैसे मूल्यों को विकसित करने की विधियों पर भी प्रकाश डाला गया। मंच का संचालन अकित सिंघल द्वारा किया गया। संस्थान की वर्तमान व भावी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुऐ प्रो० नवनीत ने बताया कि देवाश्रम में प्रत्येक बुधवार नियमित साप्ताहिक सायंकालीन साधन आयोजत किये जाते है।

आने वाले दिनों में 1-4 जून बाल व्यक्तित्व विकास शिविर – 14 वर्ष की आयु के बच्चों हेतु तथा 4-8 जून 

चार दिवसीय वर्कशाप – सम्पूर्ण जीवन विज्ञान वर्कशाप आयोजित होगी, जिसमे खुद को जानने, पहचानने, सुखी जीवन के नियमों की समझ एवं आन्तरिक विकास का भार्ग बताया जायेगा। प्रतिभागियों ने सारे कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।

इसमें मुख्य रूप से विनोद मिश्रा, आर० सी० गुप्ता, विभूति सैनी, पूनम चन्द्रा, राजेश त्यागी, रेणु वाधवा, अणेश, मंत्र सिंह, नीरुपमा शर्मा, अनुश्रुति अकादमी, चंद्र शेखर सीनियर सेकेंडरी। पब्लिक स्कूल, सीएसआईआर, आईआईटी, गॉडविन, एसडी इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानन्द विद्या भारती इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानन्द विद्या भारती इंटर कॉलेज, स्वान पब्लिक स्कूल, वीएलएम एसवीएम आईसी, योगी मंगल नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, योगी मंगल नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, योगी मंगल नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वासुदेव मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर के शिक्षक और बेटर लाइफ इंस्टीट्यूट के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news