Latest Update

इनर व्हील क्लब और

शहीद भगतसिंह ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी रुड़की के द्वारा संयुक्त रूप से रुड़की सिविल अस्पताल में रक्त दान शिविर लगाया गया, जिसमें 34 लोगों ने रक्त दान किया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एस पी देहात श्री शेखर चंद सुयाल जी उपस्थित रहे, जिनका सभी को मार्गदर्शन भी मिला। इनरव्हील d308 की चेयरमैन सुजाता आहूजा ने क्लब की ऐसी कार्यों पर प्रकाश डाला।

इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रमा भार्गव ने बताया कि थैलीसीमिया से जूझ रहे बच्चों के लिए सरकार की तरफ से फ्री ऑफ कॉस्ट ब्लड मिलता है, और ऐसा करने से हम कई बच्चों को जीवन दे सकते हैं। साथ ही यह एक महादान है जिसे हमारा क्लब हर वर्ष करता है।

भगत सिंह ब्रिगेड से गौरव ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा थैलेसीमिया की समस्या से जूझ रहे बच्चों के लिये साल में 2 बार यह शिविर लगाया जाता है, ताकि इन बच्चों के लिए ओर मानवता के नाते हम सरकार की मदद कर सकें। सतनाम जी ने कहा कि हमारी संस्था हर साल रक्तदान शिविर लगाती है और सभी को इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि कभी न कभी किसी को भी परिवार में रक्त की जरूरत हो तो वह तत्काल में रक्तदान कर सके। शिल्पी सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को हर तीन महीने में रक्तदान अवश्य करना चाहिए और साथ ही हमारे शरीर में नया खून भी बन जाता है .इस से किसी को जीवन तो मिलेगा ही साथ ही हमें पता भी चल जाता है कि शरीर में कोई समस्या तो नहीं है ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिल्पी सिंह, संगीता, रजनी, चंचल, सोनिया, सुमन, पूजा, आयुषी, वर्षा सतनाम सिंह, अमनदीप सिंह, राजीव चौधरी, सिमरजीत सिंह, अजीत सिंह, अनुज शर्मा, अनुप बंसल, संदीप शर्मा, दिनेश पुंडीर, आदि उपस्थिति रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news