Latest Update

वरिष्ठ नेता भाजपा नीरज कपिल व माधव शाखा के गणमान्य नागरिकों के तत्वावधान में पञ्चमी अम्बर तालाब शिव मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का

वरिष्ठ नेता भाजपा नीरज कपिल व माधव शाखा के गणमान्य नागरिकों के तत्वावधान में पञ्चमी अम्बर तालाब शिव मंदिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ एडवोकेट नवीन कुमार जैन प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार ब्यूरो उत्तराखंड व माधव शाखा के गणमान्य प्रवीण सभरवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कराया व भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर मंदिर पुजारी से मन्त्रोउच्चारण साथ पूजा अर्चना की पूजा अर्चना विधिवत कराई एवं राष्ट्र कल्याण व राष्ट्रविकास की कामना की गई व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार जैन व एकत्र नागरिकों में अशोक आर्य ,नीरज कपिल,हरिकृष्ण बंसल,राजेश कपिल आदि ने विचार व्यक्त कर भगवान परशुराम के सात्विक जीवन की गाथा पर व्यक्त्व रखतें हुए कहा कि भगवान परशुराम सर्वसमाज के आराध्य देव है वह भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं वह अजर अमर है उनके क्रोध कारण कई बार क्षत्रिय समाज को हानि का सामना करना पड़ा था हमसब को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उन्हें नतमस्तक हो प्रणाम करना चाहिए एवं राष्ट्र की एकता व अखंडता को कायम रखने हेतु सर्वसमाज को भगवान परशुराम के आदर्शों व सिद्धांतो को अंगीकार करना चाहिए कार्यक्रम संचालन बी एन शर्मा ने किया जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिवक्ता आशीष पंडित ,डॉ शशिमोहन अग्रवाल, वैध टेकवलभव, आशु आनंद, सुंदर सिंह, गुलशन बेदी,सुधीर चौधरी, सोनू, नीरज कपिल,नरेश गोयल, अनुज आत्रेय,सचिन गोंड़वाल व आराध्य शर्मा व महिलाएं आदि शामिल रहें

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news