Latest Update

आज दिनांक 21-04-2025 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की में प्रवेश महोत्सव एवं उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यालय की होनहार छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इन सभी नये प्रवेश लेने वाले छात्राओं के अभिभावकों को तथा विद्यालय में कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में टॉपर आने वाली छात्राओं जैसे कुमारी सिमरन ने 94.40 % प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तराखंड राज्य की सूची में 24वाँ स्थान प्राप्त किया और कक्षा 12 की कुमारी धात्री ने 85.20% प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में टॉप किये जाने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी तथा समस्त अध्यापिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीयो द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक कुल 39 नए बच्चों के प्रवेश अभिभावकों द्वारा कराए गए।

हमारे विद्यालय में प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नए छात्रों का स्वागत किया गया और उन्हें उनके नए शैक्षिक जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने नए छात्रों को संबोधित किया और उन्हें उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और अपने नए शैक्षिक जीवन के बारे में उत्साह व्यक्त किया।

प्रवेश उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जैसे कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और स्वागत समारोह। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया और नए छात्रों का स्वागत किया।

इस अवसर पर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं के अभिभावको को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार अग्रवाल जी, प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी, प्रधान श्री राजेन्द्र कुमार अग्रवाल जी, उप प्रबंधक श्री अशोक कुमार अग्रवाल जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने छात्राओं को अच्छे परिणाम लाने के लिए शुभकामनाएं दी और उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा 10 और 12 की छात्राओं ने कक्षा 11 और कक्षा 09 की छात्राओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है और साथ ही एक चैलेंज भी दिया हे कि वो इनसे अच्छा प्रदर्शन करे। और विद्यालय का नाम और ऊंचाइयों तक लेके जाएं।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news