
*बिशंबर सहाय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस संचालित रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट रुड़की* द्वाराआयोजित तीन दिवसीय *खेलों के महाकुंभ* काआज समापन बड़ी धूमधाम के साथ किया गया

*खेलों के महाकुंभ के अंतिम दिवस* के उपलक्ष मेंआज विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया ,समापन दिवस की अध्यक्षता संस्थान के *सचिव श्री चंद्रभूषण शर्मा* जी द्वारा की गई जिन्होंने दीप प्रज्वलित करअंतिम दिवस का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि आज हमारे संस्थान में खेलों के महाकुंभ का समापन दिवस है एवं जिन छात्र-छात्राओं ने सभी खेलों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है आज उन सबको पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा

इस उपलक्ष में संस्थान के *कोषाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण शर्मा* जी ने कहा कि जिस प्रकार का आयोजन हमारे संस्थान में *खेल के महाकुंभ* का किया गया हैउसके लिए मैंअपने संस्थान की ऑर्गेनाइजिंग कमिटी को धन्यवाद देता हूं जिनके कठिन परिश्रम से यह आयोजन सफल हो सका एवं उन सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं जिन्होंने खेलों में हिस्सा लिया एवं पदक हासिल किया हमारा संस्थान हर वर्ष इस तरह के आयोजन करता है जिससे छात्र-छात्राओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार हो सके भविष्य में भी हम इसी तरह के आयोजन करते रहेंगे

इस उपलक्ष में संस्थान के *मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गौरव भूषण शर्मा* जी ने कहा कि खेलों के महाकुंभ के दौरान संस्थान के अंदर उत्सव का माहौल है एवं जिस प्रकार सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है उससे संस्थान में जो माहौल बना हुआ है उसे देखकर यही लगता है कि हमारे जीवन में खेलों का कितना अधिक महत्व है एवं हम सभी को खेल एवं खिलाड़ियों का सम्मान करना चाहिए एवंउनसे प्रेरणा हासिल करनी चाहिएआज हमारे देश के खिलाड़ी पूरे विश्व में देश का नाम रोशन कर रहे हैं एवं मैं अपने संस्थान के छात्र-छात्राओं को भी भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं कि वह हमारे संस्थान एवं देश का नाम रोशन करें
अंतिम दिवस पर आयोजित खेलों में .
बैडमिंटन (बालिकाएँ) – शबाना (एलएलबी) ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
बैडमिंटन (बालक) – लक्षय चौहान (बीसीए) ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर – प्रिंस (बीसीए) ने चतुराई और गति का बेहतरीन समन्वय दिखाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
गेस द मूवी प्रतियोगिता – प्रियंका (बीए) ने फिल्मी ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता।
90 सेकंड स्पोर्ट्स रील प्रतियोगिता – प्रतिभा (एमए इकनॉमिक्स) ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इस अवसर पर खेलों के महाकुंभ की *ऑर्गेनाइजिंग कमिटी की अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा शर्मा* शाहीन ,अवनी चौधरी,सोनी, विशाल सैनी, ममता डोगरा,जहांगीर,आशना,रुचि,शरद कुमार रविंद्र कुमार,प्रियंका,आयुषी,शबनम,आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे








