Latest Update

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप केंद्रीय प्रभारी शैलजा से मिले प्रभारी का सामूहिक नेतृत्व को लागू किए जाने पर जोर 

कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप केंद्रीय प्रभारी शैलजा से मिले प्रभारी का सामूहिक नेतृत्व को लागू किए जाने पर जोर 

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आज दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड मे उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद सश्री शैलजा से मिले और उत्तराखंड कांग्रेस की भावी रणनीति, संगठन और कार्यक्रमों पर विस्तार से बातचीत की। 

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि सुश्री शैलजा ने जहां राज्य कांग्रेस में सामूहिक नेतृत्व की भावना को बल देने पर जोर दिया वहीं अहमदाबाद में होने वाले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन के बाद पार्टी में गतिशील परिवर्तन और संगठन को आक्रामक बनाए जाने की रणनीति के संकेत दिए। 

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि सुश्री शैलजा ने कहा की पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तमाम राज्यों को गतिशील बनाने के लिए संवेदनशील है और इसी परिपेक्ष में हाल में उत्तराखंड में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया और अब पार्टी संगठन को ,राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक और ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक गतिशील सक्रिय और आक्रामक बनाया जाएगा। 

उन्होंने इस लोक सभा चुनाव में जीतने के बाद थोड़ा समय अपने क्षेत्र में लोगों का धन्यवाद देने की बात कही लेकिन साथ ही कहा कि उनका पूरा ध्यान उत्तराखंड की ओर भी है और वह सख्ती से इस पक्ष में हैं कि राज्य में पार्टी संगठन जहां शक्तिशाली हो वही अनुशासन का पालन भी पूरी सख्ती के साथ किया जाएगा । 

धीरेंद्र प्रताप ने इस मौके पर सुश्री शैलजा को अपने विधानसभा क्षेत्र लैंसडाउन में भी आने की दावत दी जिस पर उन्होंने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन के बाद वह इस पर विचार करेंगी। 

उन्होंने जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार होने का भी आह्वान किया और राज्य में भाजपा के 3 साल में बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कांग्रेस जनों से इसके विरुद्ध संघर्ष तेज करने की अपील की।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News