रुड़की। रुड़की को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के चार विधायकों ने रुड़की जिले के मुद्दे का समर्थन किया साथ ही भरोसा दिलाया कि आने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। वक्ताओं ने इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान सहित बड़ा आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी है। 

 

रुड़की। रुड़की को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के चार विधायकों ने रुड़की जिले के मुद्दे का समर्थन किया साथ ही भरोसा दिलाया कि आने वाले विधानसभा सत्र में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। वक्ताओं ने इस मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान सहित बड़ा आंदोलन किए जाने की भी चेतावनी दी है। 

लोकतांत्रिक जनमोर्चा रुड़की की ओर से सिविल लाइन स्थित शहीद चंद्रशेखर चौक पर पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति की अध्यक्षता में धरने का आयोजन किया गया। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने कहा कि रुड़की जिला बनाए जाने तक लोजमो का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं से जुड़े मुद्दे पर आज हर कोई चाहता है कि रुड़की जिला बने ।‌ धरना प्रदर्शन में पहुंचे विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि रुड़की जिला बनाए जाने के मुद्दे पर हम लोकतांत्रिक जनमोर्चा के साथ हैं । उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में रुड़की जिले के इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाएंगे। अपरिहार्य कारणों से धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंच पाए विधायक श्रीमती ममता राकेश, विधायक हाजी फुरकान तथा विधायक इंजी रवि बहादुर ने पत्र भेज कर मोर्चा के “रुड़की जिला बनाओ” मुद्दे का समर्थन किया तथा भरोसा दिलाया कि आगामी विधानसभा सत्र में रुड़की जिले की मांग के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा।

वक्ताओं में पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, वरिष्ठ वरिष्ठ भाजपा नेता हर्ष प्रकाश काला, शिक्षाविद् डॉ रकम सिंह, किसान नेता फरमान त्यागी एडवोकेट, कांग्रेस नेता सलीम खान, प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार, सफाई कर्मचारी नेता सनाती बिरला, कांग्रेस नेता कलीम खान, आर्य समाज नेता हरपाल आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता उदय सिंह यादव ने कहा कि रुड़की जिले की न्यायोचित मांग को यदि सरकार जल्दी पूरा नहीं करती तो मोर्चा की ओर से इस मुद्दे पर बड़ा हस्ताक्षर अभियान व बड़ा आंदोलन किए जाने की आवश्यकता है। सभी वक्ताओं ने रुड़की जिले के मुद्दे की मांग पर मोर्चा को अपना समर्थन जारी रहने की घोषणा भी की।

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नेता श्रवण गोस्वामी,सतीश रोहिला एडवोकेट,किसान नेता चौ ऋषिपाल सैनी ,शिक्षक नेता रियाजुद्दीन, व्यापारी नेता अरविंद कश्यप, व्यापारी नेता कमल चावला,सफाई कर्मचारी नेता सत्यपाल वैद्य, रवि चौटाला, ठाकुर राजपाल सिंह, पूर्व सभासद मौ राशिद, पार्षद चारु, ठाकुर दलजीत सिंह, भूषण त्यागी, युवा नेता मोहित त्यागी, शिवम सैनी एडवोकेट, अंशुल सैनी एडवोकेट, प्रतीक त्यागी एडवोकेट, सुरेश माहेश्वरी एडवोकेट, दरोगा इन्द्रसैन,अजय राठौर, उम्मीद गाजी, व्यापारी नेता प्रवीण माटा, व्यापारी नेता हरीश भारद्वाज, लघु व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव, रजनीश गोयल,सूरज पंवार, मनीष यादव, जाकिर हुसैन, सुधीर चौधरी, प्रमोद धारिया, भूपेंद्र कुमार,रोहिताश सैनी, विपिन ठकराल, अमित अग्रवाल, राकेश सैनी आदि शामिल रहे।

Samarth Bharat news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat news