आज दिनांक 11/02/2025 को परिवहन विभाग ने चौली मंडावर के पास गुड़ न्यूज स्कूल में सड़क सुरक्षा माह के तहत पैटिग प्रतियोगिता आयोजित की गई।


जिसमें परिवहन कर अधिकारी श्रीमती संगीता धीमान के द्बारा बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई साथ ही सड़क सम्बन्धित चित्र कला एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धित कला आकृति बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। परिवहन विभाग की ओर से राकेश थपलियाल परिवहन उपनिरीक्षक, रमेश पन्त परिवहन उपनिरीक्षक, विनोद रावत सहायक परिवहन निरीक्षक, नरेंद्र सिंह परिवहन सहायक निरीक्षक, राकेश नेगी परिवहन चालक, के के अन्तिवाल परिवहन आरक्षी , सुनील कुमार उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से विद्यालय की सम्मानित प्रबंधन ,प्रधानाचार्य अन्य कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।









