
विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी में आज दिनांक 24 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई 0546 द्वारा चतुर्थ एक दिवसीय शिविर राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा सभी स्वयं सेवियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर स्पीच दी गई। उन्होंने बताया कि भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस देश की बेटियों को सशक्त बनाने के लिए हर साल मनाया जाता है। आज भी कई स्थानों पर गर्भ में पल रही बच्चियों को जन्म से पूर्व ही मार दिया जाता है तथा दुनिया


में बढ़ रहे बालिकाओं के प्रति अपराध, कम उम्र में उनका शोषण और उनके स्वास्थ्य तथा बालिकाओं के लिए समाज में एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करके देश भर में बालिकाओं को बचाने की प्रेरणा दी जाती है। इतना ही नहीं वह सिर्फ बाहर ही नहीं बल्कि घर में भी वह भेदभाव, घरेलू हिंसा तथा यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है इसलिए लड़कियों को शिक्षित करना हम सभी का पहला दायित्व और नैतिक अनिवार्यता भी है। इस दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सेव द गर्ल चाइल्ड जैसी बातो पर जोर दिया जाता है। राष्ट्रीय बालिका दिवस एक ऐसा दिन है जो हमारी बेटियों के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। बेटियां हमारे समाज की धरोहर हैं और उनका सशक्तिकरण हमारे देश के विकास के लिए आवश्यक है। बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और समानता के अवसर प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। बेटियां हमारे परिवार और समाज की रीड हैं और उनका सम्मान और सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए। आईए हम अपनी बेटियों को सशक्त बनाने के लिए काम करें और उन्हें उनके सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करें। आईए हम अपनी बेटियों को प्यार सम्मान और समर्थन दें और उन्हें एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाएं। बेटियां हमारे जीवन में खुशियों और आनंद का स्रोत है और उनके सशक्तिकरण हमारे लिए एक गर्व की बात होनी चाहिए। आईए हम राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर अपनी बेटियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं और उनके सशक्तिकरण के लिए कम करें।


कार्यक्रम के अंत में लाल कुर्ती रुड़की छावनी क्षेत्र में सभी स्वयंसेवियों के द्वारा बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ और सेव द गर्ल चाइल्ड पर एक जागरूकता रैली भी निकल गई तथा राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय में एक निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें कुमारी नाजिया ने प्रथम स्थान तथा कुमारी काजल ने द्वितीय स्थान कथा कुमारी दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता कराने में सहायक अध्यापिका श्रीमती कामिनी गुप्ता द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

आज के कार्यक्रम में स्वयंसेवियों के साथ-साथ श्रीमती रितु यादव एवं कुमारी अनुराधा उपस्थिति रही जिन्होंने इस कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी एवं प्रधानाचार्य श्रीमती भारती अग्रवाल जी द्वारा शिविर के आयोजन के लिए कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा और श्रीमती कामनी गुप्ता,श्रीमती रितु यादव तथा कुमारी अनुराधा तथा उपस्थित स्वयंसेविकाओं को बधाई दी गई।








