
आज दिनांक 02-01-2025 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की छावनी हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना हरिद्वार की इकाई 0546 द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का 7 दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिवस का आयोजन न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल ग्राम ढणडेरा में आज बड़े उत्साह के साथ विशेष शिविर प्रारंभ किया गया। आज के मुख्य अतिथि जिला हरिद्वार के कोर्डिनेटर डॉ० एस०पी०सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ श्री घनश्याम गुप्ता जी एवं आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर श्री राजेश चंद्र जी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी, नगर अधिशासी अधिकारी/ढंडेरा रुड़की के प्रधान श्री विरेन्द्र सिंह जी द्वारा दीप

प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। एन०एस०एस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा ने छात्राओं को सात दिवसीय कैंप के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी स्वयं सेविकाओं को प्रोत्साहित किया | सर्वप्रथम छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया डॉक्टर श्री घनश्याम गुप्ता जी ने छात्राओं को एनएसएस के बारे में जानकारी दी और एनएसएस की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया और विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने अनुशासन में रहकर काम करने की सलाह दी। स्वयंसेवियों द्वारा लक्ष्य गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया । जिला समन्वयक डॉक्टर एसपी सिंह द्वारा स्वयंसेवियों की सराहना की गई तथा समाज सेवा के लिए उनका मार्गदर्शन किया और स्वयंसेवियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनु शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। आज के कार्यक्रम में श्रीमती रीतू यादव श्रीमती निधि शर्मा और कुमारी पायल गोयल कुमारी, वैशाली नेगी श्रीमती गायत्री शर्मा ने कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।







