Latest Update

आज अंग्रेजी *नव वर्ष पर बी एस आई शिक्षण संस्थान* में छात्र- छात्राओं द्वारा *विंटर कार्निवाल 2025* रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया ।

इस अवसर पर सभा के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की सर्वांगिक विकास के लिए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए जिससे उनकी छुपी हुई प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस नव वर्ष पर उनके *उज्जवल भविष्य* की *ईश्वर* से प्रार्थना की।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि हमारा शिक्षण संस्थान हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है आज की शिक्षा प्रणाली अत्यंत ही व्यस्त रहने वाली है और विद्यार्थी कभी-कभी अपने आप को थका सा महसूस करते हैं हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य चीजों पर भी ध्यान दे सके और उनकी मानसिक एवं शारीरिक गतिविधियां स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें उसके लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य श्रीमती ममता डोगरा ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा कार्यक्रम में हमने माह के दो दिन सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग की विभाग अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा शर्मा ने किया।
इस अवसर पर कुंवारी अलकीया, अयान रविता पाल, वंश,उमेश,उवेश नृत्य प्रस्तुति प्रस्तुत की।
इस अवसर पर संस्थान के डीन आफ एकेडमिक दिवाकर जैन ने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा के साथ-साथ हमें अन्य क्षेत्रों का भी ज्ञान रहना चाहिए आज का युग आधुनिक युग है इसलिए छात्रों को हर क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त होता रहना चाहिए।
इस अवसर पर विशाल सैनी, श्रीमती निशु शर्मा ,प्रियंका, रुचि, जितेंद्र रावत, सुधीर सैनी, वंदना सैनी, शाहजेब आलम, कनिका, आयुषी शर्मा, सोनी, रविंद्र कुमार , मोहम्मद आबाद,शबनम , मोहम्मद जागीर आदि अध्यापक -अध्यापक का उपस्थित रहे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News