
**सस्कृत भारती उत्तरांचलम रूड़की द्वारा प्रांत सम्मेलन की तैयारी में हुई बैठक।* संस्कृत भारती जनपद रुड़की द्वारा 2 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक चलने वाले आवासीय भाषा प्रबोधन वर्ग और प्रांत सम्मेलन वर्ग की तैयारी के लिए डीएवी इंटर कॉलेज के समीप जनपद मंत्री श्रद्धा हिंदू के कार्यालय पर संस्कृत भारती प्रांत प्रमुख गीता प्रशिक्षण केंद्र डा. अरविंद नारायण मिश्र की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें अध्यक्ष महोदय ने रुड़की जनपद के सभी दायित्व धारी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने और प्रतिभागियों को सम्मिलित करवाने हेतु प्रेरित किया।

हरिद्वार विभाग संयोजक डॉ पवन कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क करने तथा कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु विचार प्रस्तुत किये।

रुड़की जनपद मंत्री श्रीमती श्रद्धा हिंदू ने आगंतुक पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह योजनाबद्ध तरीके से जनपद समिति के सहयोग से गोष्ठियां आयोजित कर रुड़की जनपद से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रयास करेंगे।
रुड़की जनपद शिक्षण प्रमुख विष्णु दत्त गौड़ ने कहा कि प्रतिभागियों को प्रेरित करने के लिए विद्यालय, महाविद्यालय, प्रशिक्षण संस्थान स्तर पर भी संपर्क करेंगे। गीता प्रशिक्षण केंद्र प्रमुखा डॉ कल्पना वत्स ने भी कार्यक्रम में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाने की बात कही।
भगवानपुर सहखंड संयोजक डॉ रामेश्वर प्रसाद राणाकोटी और हरिद्वार नगर विस्तारक श्री संतोष कापरी ने भी गोष्ठी में उपस्थित रहकर प्रतिभागियों की संख्या निश्चित करनी हेतु अपने विचार प्रस्तुत किये।






