Latest Update

विप्र फाउन्डेशन 11 जोन ए की बैठक का आयोजन होटल रतन रीजेन्सी में किया गया

विप्र फाउन्डेशन 11 जोन ए की बैठक का आयोजन होटल रतन रीजेन्सी में किया गया ।
बैठक का शुभारम्भ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्पाजलि अर्पित कर किया गया । बैठक
की अध्यक्षता अश्वनी कुमार भारद्वाज, अध्यक्ष विप्र फाउन्डेशन द्वारा की गई । विप्र फाउन्डेशन
के प्रदेश सचिव पवन कुमार ने बताया कि विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अनेक
कार्य कर रहा है । इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक स्तर की

कार्यकारिणी का विस्तार सर्व सम्मति से किया गया । संरक्षक के पद पर भारतीय प्रोद्योगिकी
संस्थान रूड़की के प्रोफेसर एस. के. मिश्रा मनोनीत किया गया । श्रीमती अर्चना गौड को महिला
प्रदेश अध्यक्षा की जिम्मेदारी प्रदान की गई । प. प्रदीप शर्मा जी के अच्छे कार्यों को दृष्टीगत रखते
हुए नगर अध्यक्ष, रूड़की के स्थान पर प्रदेश में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान की गई इनके
स्थान पर इंजीनियर मुकेश शर्मा को नगर अध्यक्ष रूड़की मनोनीति किया गया। जिला महामंत्री की
जिम्मेदारी श्री नीरज शर्मा, आदर्श नगर रूड़की को प्रदान की गई । बहादराबाद ब्लाक अध्यक्ष की
जिम्मेदारी श्री पीयुष गौड धनोरी को प्रदान की गई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मुनीश शर्मा को
जिला प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया । विप्र फाउन्डेोन के सभी सदस्यों ने चयनित पदाधिकारियों
को बधाई प्रदान की तथा आशा की कि यह अपनी कार्यकारिणी का गठन कर समाज हित में कार्य
करेंगे तथा विप्र फाउन्डेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में
पदम शर्मा, आशीष शर्मा गौरव शर्मा, मनोज शर्मा, अरविन्द शर्मा, पार्षद नवनीत शर्मा, अनिल आजाद,
पीयूष गौड, अर्चना गौड, रूबी शर्मा, अक्षत शर्मा, अमित शर्मा, सुखपाल शर्मा, सुजीत शर्मा, एस. के.
मिश्रा मौजूद रहे। अध्यक्ष महोदय ने सभी को आपस में सहयोग कर कार्य करने का आह्वाहन किया
। पवन कुमार ने कहा सभी अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाये अन्य खण्डो की
कार्यकारणी का गठन जल्द ही किया जाएगा ।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News