Latest Update

सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक स्थित उषा प्रेम संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी ने सोमवार को अपना दूसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया।

सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक स्थित उषा प्रेम संस्कार चिल्ड्रन एकेडमी ने सोमवार को अपना दूसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ मनाया। नन्हे मुन्हे बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार ग्रुप नृत्य की प्रस्तुति देते हुए दर्शकों का दिल जीता। आर्मी ड्रिल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में – नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हुए। बच्चों ने आर्मी ड्रिल, भजन, देशभक्ति गीत जलवा जलवा, हम हिन्दुस्तानी आदि परले फ्टिनेंट कर्नल एम के उपाध्याय ने कार्यक्रम का किया शुभारंभ अभिभावकों ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।

इससे पहले मुख्य अतिथि रुड़की सप्लाई डिपो के लेफ्टिनेंट कर्नल एम के उपाध्याय और कांग्रेस से मेयर पद की दावेदारी करने वाली पूजा गुप्ता ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद एकेडमी के संस्थापक सेवानिवृत सैन्य अधिकारी पीपी कोटनाला ने एकेडमी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एकेडमी में बच्चों को पूरी तरह से निशुल्क शिक्षा दी जाती है। पढ़ाई के साथ साथ संस्कार और बच्चों में देश का जज्बा पैदा करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने एकेडमी की उपल्धियां भी गिनाई।इस दौरान समस्त उषा प्रेम संस्कार अकादमी का परिवार सम्मिलत हुआ

 

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News