
आपको बताते चलें चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी होते ही प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थकों में भी नई ऊर्जा दिखाई देने लगी है। इसी क्रम में आज जिला अध्यक्ष प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में आगामी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की टीम ने कमर कस ली है। आने वाले नगर निकाय के चुनाव में पार्टी चाहे किसी भी प्रत्याशी को टिकट दे महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी उसी के लिए जनसंपर्क अभियान चलाएगी। एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीतने के लिए डोर टू डोर संपर्क करेगी। आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सदस्य की एक मीटिंग हुई जिसमें इस विषय पर चर्चा हुई तथा आगामी

चुनाव की रणनीति बनाई गई। बैठक में सम्मिलित होने वाली मातृशक्ति में ममता राणा, हेमा बिष्ट, ममता मित्तल, पुष्पा ऐथानी, कविता रावत, सर्वेश गोस्वामी, ममतेश चहल, सीमा चौधरी, गीता मलिक, सौंमपा समानता, सुनीता गोस्वामी, सुमन रौतेला, नीतू शर्मा, शशि जैन, अनीता, वीरमति यादव, मंजू भारती, मंजू रावत, मंजू सैनी, प्रिया शाकंभरी आदि रही सम्मिलित।







