
भारतीय ब्राह्मण समाज, रूड़की*
ब्राह्मण समाज, रुड़की के समस्त संगठनों की एक संयुक्त बैठक भारतीय ब्राह्मण समाज, रुड़की के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा के कार्यालय पर आयोजित की गई। भारतीय ब्राह्मण समाज, जनपदीय ब्राह्मण सभा, भारतीय ब्रह्म सभा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा, विप्र फाउंडेशन और पुरोहित समाज, इन छः संगठनों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया।

ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि रुड़की में भाजपा एवं कांग्रेस दोनों राजनैतिक दलों ने ब्राह्मणों की घोर उपेक्षा की है। निगम के वर्तमान चुनाव में मेयर पद के लिए यदि किसी ब्राह्मण उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाता है तो ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपने समाज के किसी व्यक्ति को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
वक्ताओं ने कहा कि रुड़की महानगर में ब्राह्मणों की संख्या सर्वाधिक है, लेकिन फिर भी भाजपा और कांग्रेस ब्राह्मण कार्यकर्ताओं की प्रबल दावेदारी को नजरअंदाज कर देती है। इस बार यह नहीं चलेगा, ब्राह्मण समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में एकमत से ब्राह्मण समाज के समस्त छः संगठनों के अध्यक्षों और महामंत्रियों सहित कुछ अन्य जिम्मेदार लोगों को लेकर एक समिति बनाई गई जो परिस्थितियों के अनुसार ब्राह्मण समाज के सम्मान और स्वाभिमान के लिए निर्णय लेगी। भाजपा हाईकमान से यह भी मांग की गई कि ब्राह्मण समाज की शिक्षण संस्था बी० एस० एम० कॉलेज को हड़पने वाले और ब्राह्मण समाज के सभी संगठनों द्वारा बहिष्कृत मनोहर लाल शर्मा परिवार को छोड़कर किसी भी ब्राह्मण को टिकट दिए जाने का नगर के ब्राह्मण स्वागत करेंगे तथा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएंगे।
बैठक में भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा, महामंत्री अरुण शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, सह महामंत्री सुधांशु वत्स, महिला शाखा अध्यक्ष दीपा कौशिक, युवा शाखा अध्यक्ष विनय शर्मा, जनपदीय ब्राह्मण समाज के संरक्षक देवेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा, महामंत्री संजय शर्मा एडवोकेट, राजेश कपिल, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य प० रमेश सेमवाल, नगर अध्यक्ष पंडित सचिन शास्त्री, भारतीय ब्रह्म सभा के अध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, महामंत्री डॉ० संदीप शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पुरोहित समाज के अध्यक्ष पण्डित राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सतीश शर्मा
अध्यक्ष
भारतीय ब्राह्मण समाज
रुड़की






