Latest Update

*वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यापक डॉ अनिल शर्मा की अर्धांगिनी श्रीमती ममता शर्मा ने प्रस्तुत की मजबूत दावेदारी।*

रुड़की नगरवासियों एवं शुभचिंतकों का आशीर्वाद लेकर *श्रीमती ममता शर्मा w/o डॉ० अनिल शर्मा* करेंगी मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के टिकट की दावेदारी। आप सब अपना स्नेह और आशीर्वाद दीजिएगा। ज्ञातव्य है कि श्रीमती ममता शर्मा एक अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं और एम० ए० (हिन्दी) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं तथा भारतीय जनता पार्टी, महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है।

श्रीमती ममता शर्मा पिछले 30 वर्षों से भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। भाजपा नगर मंत्री, महिला मोर्चा नगर मंडल और जिले में उपाध्यक्ष रही हैं। एक अशासकीय विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं। बी० एस-सी० और बी० एड० के बाद एम० ए० (हिंदी) स्वर्ण पदक (गोल्ड मैडल) के साथ किया।
जबकि इनके पति डॉ० अनिल शर्मा रूड़की के पुराने और जाना माना चेहरा है। रुड़की नगर के अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के साथ साथ भाजपा पॉलिसी रिसर्च विभाग के प्रदेश सह संयोजक भी रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में रुड़की विधानसभा के अनेक बार संयोजक रहे हैं।
इस समय बी० एस० एम० इंटर कॉलेज रुड़की में हिंदी प्रवक्ता हैं। विद्या भारती के प्रदेश मंत्री हैं। दस वर्ष एक बड़े विद्यालय आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर, रुड़की के प्रबंधक रहे हैं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। हिंदी साहित्य भारती के राष्ट्रीय महामंत्री रहे हैं, वर्तमान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News