Latest Update

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर का निरीक्षण किया

भगवानपुर। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर में मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर (हरिद्वार) की समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिसमें डॉ० आलोक तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुड़की (हरिद्वार), डॉ० अभिमन्यु ठाकुर, सचिव चिकित्सा प्रबंधन समिति, आलोक गार्ग्य, खण्ड विकास अधिकारी, भगवानपुर, ज्ञानेन्द्र सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी, भगवानपुर, श्रीमती प्रियंका पुरी, फार्मेसी अधिकारी, भगवानपुर मदन मोहन चौहान, खण्ड लेखा प्रबंधक, भगवानपुर व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन किया गया।

इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाई गई कमियों को अविलम्ब दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर को आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर से पूर्ण रूप से सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया।

इसके साथ ही चिकित्सालय में भर्ती प्रसूती महिलाओं हेतु प्रसव पश्चात् देखभाल कक्ष हेतु रूम हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, भगवानपुर में आ रही समस्याओं एवं कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News