Latest Update

*वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता चंद्रप्रकाश बाटा ने पेश की मेयर पद की दावेदारी-भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को दिया आवेदन।*

रुड़की। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता चंद्रप्रकाश बाटा ने मेयर के टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है उन्होंने जिला अध्यक्ष को अपना आवेदन पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से पार्टी हित में कार्य करते आ रहे हैं।और नगर निगम की राजनीति में भी सक्रिय हैं।अपने राजनीतिक अनुभव एवं जनता सेवा के आधार पर 

रुड़की नगर निगम में मेयर पद पर चुनाव लड़ने की दावेदारी करना चाहते हैं।

नहर किनारा स्थित बीजेपी जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति को पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ समाज सेवी चंद्रप्रकाश बाटा ने आवेदन पत्र सौंपकर रुड़की नगर निगम में मेयर के टिकट पर अपनी दावेदारी पेश की है। चंद्रप्रकाश बाटा ने बताया कि अगर पार्टी मौका देगी वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेंगे।

Samarth Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Samarth Bharat News