
रुड़की। ओम ग्रुप ऑफ काॅलेज में शीर्षक ‘‘इन्नोवेटिव एडवांसमेंट इन ड्रग डिस्कवरी डिजाईन एंड डेवलपमेंट प्रोसेस‘‘ पर एक दिवसीय सेमिनार का अयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक मुनीश कुमार सैनी, संस्था प्रतिनिधि नेहा अग्रवाल, संस्था निदेशक डाॅ0 तृप्ति, फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डाॅ0 मोहित कुमार गुप्ता, शौभीत विश्वविद्यालय सहारनपुर उ0प्र0 के कुलपति डाॅ0 रनजीत सिंह, गुरूकुल कांगडी हरिद्वार उ0ख0 के कुलसचिव डाॅ0 सुशील कुमार व आई0एफ0टि0एम0 विश्वविद्यालय मुरादाबाद उ0प्र0 के प्रो0 कुलपति डाॅ0 नवनीत वर्मा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलीत व पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आदरणीय संस्था संस्थापक महोदय मुनीश कुमार सैनी ने भारत माँ के जयकारे के साथ सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

विभिन्न महाविद्यालयों से आयें अतिथियों ने अपने अनुभव छात्रो के साथ साझा कियें –
शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ0 रनजीत सिंह द्वारा महाविद्यालय के अनुशासन व प्रतिभागी विद्यार्थीयों का हौसला बढाया कि किस प्रकार जीवन में छोटी-छोटी उपल्बधियां अहम् योगदान देती है। व सभी को आर्शावाद दिया।
गुरूकुल कागड़ी हरिद्वार के कुलसचिव डाॅ0 सुशील कुमार द्वारा जीवन में शोध के महत्व को बताते हुए कहा कि शोध ही जीवन का सार है। इसलिए विद्यार्थीयों को अपने जीवन में शोध को महत्व देना चाहिए ताकि मनुष्य का जीवन उत्तम से ओर उत्तम बनें।
आई0एफ0टी0एम0 विश्वविद्यालय मुरादाबाद के कुलपति डाॅ0 नवनीत वर्मा नेे महाविद्यालय के विद्यार्थीयों के शोधपत्र प्रस्तुतिकरण की सराहना की ।
कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्रों द्वारा अपने शोधपत्र प्रस्तुत किये गयें जिसमें कि वंशिका ने कोमप्रेशन ऑफ ड्रग युस्ड इन इस्केलमिक हार्ट डिजिज नेच्युरल एंड एलोपेथीक, उत्कर्ष ने साईको कलिनेकल स्क्रनिंग ऑफ हर्बल ड्रग फोर कोस्मेटिक प्रोडेक्ट। पंवार, सोनाली व दीप्ति न डिपार्टमेंट एंड वेलिडेश्न आॅफ आर0पी0-एच0पी0एल0सी0 मैथड फोरइस्टिमेंस्न ऑफ बेडाक्विलाइन। शीतल सिंह ने डिजाइनिंग एंड इन सिलिको अप्रोच फाॅर द डेवलपमेंट ऑफ पोटेंशियल एंटीमाइक्रोबियल एजंट्स और अन्य छात्रों भी शोधपत्र प्रस्तुत किये व सभी प्रतिभागीयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
श्रेष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करताओं में प्रथम पुरस्कार हर्ष पाण्डेय, द्वितीय पुरस्कार नेहा टम्टा व तृृतीय पुरस्कार कोमल राज को दिया गया और साथ ही साथ यंग साइंटिस्ट अवार्ड, विवेकानन्द काॅलेज ऑफ फार्मेसी के डाॅ0 शिवेन्द्र अग्रवाल, अमरपाली ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूट् नैनीताल के श्री निर्मल जोशी, श्रेष्ट शोध पुरस्कार आई0आई0एम0टी0 मेरठ के डाॅ0 अतुल प्रताप सिंह , बेस्ट एकेडमिक अवार्ड गुरूकुल कांगडी विश्वविद्यालय के डाॅ0 देवाकर शुक्ला, सी0एस0आर0 इन्स्टिट्यूट् ऑफ फार्मेसी बरेली के डाॅ0 अतुल व पी0डी0एम0 विश्वविद्यालय हरियाण के डाॅ0 अजय पाल सिंह को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम संयोजक फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डाॅ0 मोहित कुमार गुप्ता द्वारा व मंच संचालन विभाग के विधार्थीयों पलवी व अभय के द्वारा किया गया। अंत में संस्था संस्थापक मुनीश कुमार सैनी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर हार्दिक आभार व्यक्त किया गया व छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए आर्शीवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति नेहा अग्रवाल, डा0 तृप्ति, डा0 सुधीर लाॅड़, डा0 सुशील चैधरी, डा0 विनीत आर्य, डा0 सरिता आर्य, डा0 प्रतिभा, कमल कांत त्यागी, आयुषी चैहान,मीनल ठाकुर, सुनेना राजपुत, नेहा सागर, प्रशांत, पुष्पेन्द्र, शुभम मलीक, साक्षी, सपना वर्मा, सीमा चैधरी, हेमन्त तिवारी, नीलम सैनी, अंचल प्रजापति, काजल चैधरी, कोमल, नीलम, पुष्पेन्द्र, कुनाल ठाकुर, प्रमोद शर्मा, राजेश दत्त, मनोज भटनागर, महाविद्यालय के सभी क्रमचारियों के द्वारा किया गया। और कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम ग्रुप के परिवार के सभी सदस्यों का अहम योगदान रहा।






